फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : आज से फिर चढ़ेगा पारा, बढ़ेगा गर्मी का सितम, 21 से राहत के आसार

Wed, 18 May 2022 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम खुलने के साथ तेज धूप निकलेगी व गर्मी का सितम बढ़ेगा। हालांकि, 21 मई से एक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 23 मई तक राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मिली राहत बुधवार से खत्म हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम खुलने के साथ तेज धूप निकलेगी व गर्मी का सितम बढ़ेगा। हालांकि, 21 मई से एक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 23 मई तक राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से गर्मी के तेवर हल्के रहे। हवा में नमी का स्तर 27 से 57 फीसदी रहा। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में सबसे अधिक 44.6 व नजफगढ़ में 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा चढ़कर 43 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। विभाग ने 20 तारीख के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए पारा 45 तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, आगामी 21 मई को मौसम का मिजाज बदलेगा व आंधी-तूफान आने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 23 मई तक बारिश की वजह से गर्मी के तेवर नरम रहेंगे। 
विज्ञापन


एक नजर...

  • अधिकतम तापमान-43 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम तापमान- 28  डिग्री सेल्सियस
  • सूर्यास्त का समय: 7:07 बजे
  • सूर्योदय का समय: 5:29 बजे
  • दिनभर मौसम साफ रहेगा, हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। हवा में नमी का स्तर सामान्य रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें