फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Update: गर्मी के तेवर ढीले, आज भी छाएंगे बादल, बारिश की उम्मीद

Mon, 05 Jul 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, फरुखनगर, भिवानी, चरखी-दादरी, भिवानी, झज्जर (हरियाणा) और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के तेवर कुछ दिन से ढीले चल रहे हैं। आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, फरुखनगर, भिवानी, चरखी-दादरी, भिवानी, झज्जर (हरियाणा) और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन

वैसे पिछले सप्ताह से गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों को दो दिनों से गर्मी से राहत मिली हुई है। रविवार के दिन भी गर्मी के तेवर अपेक्षाकृत गत दिनों के मुकाबले ढीले रहे। दिनभर हल्की धूप के साथ बादल और सूरज के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। अगले 24 घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 39.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 83 फीसदी और न्यूनतम 38 फीसदी रहा। इस वजह से दिन के बाद भी रात में भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो अधिकतर जगहों पर पारा 40 से नीचे रहा। केवल कुछ जगहों पर ही पारा 40 के पार दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 39, रिज इलाके में 38.4, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.1, मयूर विहार में 37.3, गुरुग्राम में 42 व नोएडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप रहेगी। आगामी चार-पांच दिनों तक भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सप्ताह के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

उल्लेखनीय है कि मानसून का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी सात जुलाई के बाद ही दिल्ली में मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई है। इससे पहले दो जुलाई, 28 जून व 15 जून तारीखों की घोषणा की गई थी।

औसत श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा रविवार को औसत श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे साफ हवा गुरुग्राम की रही। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 118, गाजियाबाद का 155,  ग्रेटर नोएडा का 174, गुरुग्राम का 91 और नोएडा का 147 एक्यूआइ रहा। 
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 138 व पीएम 2.5 का स्तर 49 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें