फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज भी राहत नहीं: सूरज के तल्ख तेवरों ने बढ़ाई गर्मी, अगले 48 घंटे तेज आंधी चलने की संभावना

Thu, 27 May 2021 12:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सप्ताह के अंत तक शुष्क रहने के साथ गर्मी जारी रहेगी। इसके बाद एक जून को हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज के तल्ख तेवरों के कारण बुधवार का दिन पिछले दिनों के मुकबले गर्म रहा। यही वजह रही दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया। अगले 24 घंटों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुष्क मौसम के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा व दिनभर तेज धूप खिले रहने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक दिल्ली में बारिश की भी उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 64 फीसदी व न्यूनतम 19 फीसदी रहा। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 41.8 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में 41.2, पूसा में 41.2 और नजफगढ़ में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सप्ताह के अंत तक शुष्क रहने के साथ गर्मी जारी रहेगी। इसके बाद एक जून को हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


औसत श्रेणी में बरकरार दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को भी औसत श्रेणी में बनी रही। अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम दिशा से तेज हवा चलने की संभावना है। इससे पीएम 10 का स्तर बढ़ेगा और यह प्रदूषित हवा के लिए जिम्मेदार रहेगा। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 149 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एक्यूआइ 200, गाजियाबाद का एक्यूआइ 195, ग्रेटर नोएडा का 146,  गुरुग्राम की 116 व नोएडा का एक्यूआइ 123 दर्ज किया गया। 

सफर इंडिया के मुताबिक, अगले 48 घंटों के भीतर दिल्ली के अंदर तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे प्रदूषण का स्तर हल्का बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 145 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। वहीं, पीएम 2.5 का स्तर 55 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें