फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Today: राजधानी में कड़ाके की ठंड, कुछ दिन और छूटेगी कंपकंपी फिर राहत की उम्मीद

Sun, 02 Jan 2022 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मिलेगी सर्दी से राहत। पांच से सात जनवरी के बीच करवट लेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना।
विज्ञापन
Delhi Weather: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी तीन दिनों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शीतलहर का दौर खत्म होगा व बारिश की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 52 से 91 फीसदी रहा। पारा लुढ़कने और नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय सड़कें कोहरे की चादर में लिपटी रही। हालांकि, धूप निकलने के साथ कोहरे की चादर छंटना शुरू हुई। दिनभर धूप छाई रही, लेकिन सर्द हवाओं की आगे धूप की राहत बेसअर रही। दोपहर में भी लोगों ने घर व कार्यालयों में हीटर का सहारा लिया। वहीं, शाम ढलते ही चौक चौराहों पर लोग अलाव से राहत लेते हुए नजर आए। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से पांच से सात जनवरी तक दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी व ठंड से हल्की राहत मिलेगी। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें