फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 9 से शुरू होगा वन महोत्सव, पोर्टल पर कर पाएंगे मुफ्त पौधों की बुकिंग

Fri, 07 Jul 2023 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसे सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसमें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) व इको क्लब को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार नौ जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसे सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसमें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) व इको क्लब को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके तहत वनमहोत्सव में ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की जाएगी, जहां दिल्लीवासी मुफ्त पौधों की बुकिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही निशुल्क औषधीय पौधों के वितरण का कार्य भी इस वन महोत्सव के दौरान किया जाएगा।

वन महोत्सव की शुरुआत आईएआरआई पूसा से की जाएगी। सात सप्ताह तक चलने वाले महोत्सव का समापन समारोह 20 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में बृहस्पतिवार को बैठक की गई।  इसमें राय ने कहा कि सरकार प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र में इजाफा देखा गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां वर्ष 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था, वहीं साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। शहरों के प्रति व्यक्ति वन क्षेत्र के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है। इसमें प्रत्येक रविवार को दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में पौधारोपण और पौधा वितरण के जरिए वन महोत्सव को पूरी दिल्ली के साथ मिलकर मनाएगी। दिल्ली में साल 2020 से अबतक एक करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए हैं।

कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं...

  • 9 जुलाई : आईएआरआई, पूसा (नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र)
  • 16 जुलाई : गढ़ी मांडू (उत्तर पूर्वी दिल्ली)
  • 23 जुलाई : रेवला खानपुर (पश्चिमी दिल्ली)
  • 30 जुलाई : भाटी माइंस, गेट नं 7 (दक्षिणी दिल्ली)
  • 6 अगस्त : दिल्ली विश्वविद्यालय पोलो ग्राउंड (चांदनी चौक)
  • 13 अगस्त : एनएच 24, यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास (पूर्वी दिल्ली)
  •  20 अगस्त : छत्रसाल स्टेडियम (उत्तर पश्चिमी दिल्ली)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें