फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: ऑफलाइन परीक्षा में पेपर के लिए मिलेंगे अतिरिक्त 30 मिनट, दो साल बाद मई-जून में होगी सेमेस्टर परीक्षा

Sun, 03 Apr 2022 07:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो डी.एस रावत के अनुसार, परीक्षा शाखा ने मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की सुविधा के लिए कुछ प्रावधान किए हैं। पहला प्रावधान पेपर में अतिरिक्त 30 मिनट समय का है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई-जून में होने वाली दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षा के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। दो साल बाद होने जा रही ऑफलाइन परीक्षा में छात्रों को प्रत्येक पेपर करने के लिए 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। डीयू परीक्षा शाखा विशेष रूप से एक बार केलिए यह व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके साथ ही परीक्षा में उपस्थित नहीं होने वाले छात्रों को परीक्षा दोबारा देने के लिए भी एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन


डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो डी.एस रावत के अनुसार, परीक्षा शाखा ने मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की सुविधा के लिए कुछ प्रावधान किए हैं। पहला प्रावधान पेपर में अतिरिक्त 30 मिनट समय का है। 

परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरे गए
वहीं,  ऐसे छात्र जिन्होंने मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भर दिया है और उचित कारणों से परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें इसके लिए परीक्षा में उपस्थित होने का एक और मौका मिलेगा। ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा केदूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज-विभागों को जानकारी भे दी गई है। वहीं फैकल्टी-विभाग से अनुरोध किया जाएगा कि जहां भी लागू हो, वहां प्रश्न पत्र में अतिरिक्त विकल्प दें।
विज्ञापन


ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी के लिए कॉलेज व विभाग कराएंगे मॉक टेस्ट
फैकल्टी-विभाग व कॉलेज को जरुरतमंद छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया जाएगा। फैकल्टी-विभाग कक्षा टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन केअतिरिक्त मॉक टेस्ट आयोजित करने के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

दो साल बाद मई-जून में होगी सेमेस्टर परीक्षा

फैकल्टी, कॉलेज को पाठ्यक्रम को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। मालूम हो कि कोरोना महामारी नियंत्रण में आने के बाद मई-जून में दो साल बाद डीयू में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। वर्ष 2020 अगस्त से सेमेस्टर परीक्षाएं ओपन बुक एग्जाम(ऑनलाइन मोड) में हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें