फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय : बीएमएस, बीबीए और बीबीई में दाखिले के लिए तीन मेरिट आएंगी

Sat, 23 Oct 2021 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पहली सूची 30 अक्तूबर को जारी होगी, 31 अक्तूबर से शुरू होंगे दाखिले
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट(बीबीए-एफआईए), व बीए ऑनर्स बिजनेस ईकोनॉमिक्स(बीबीई) में दाखिले के लिए तीन मेरिट जारी होंगी। तीन मेरिट सूची निकालने के बाद एक पहली स्पॉट राउंड सूची 22 नवंबर को जारी होगी। डीयू प्रशासन की ओर से इन कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया गया है। डीयू दाखिला पोर्टल के माध्यम से इन कोर्सेज में दाखिला लिया जा सकेगा।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर से 01 अक्तूबर केबीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से डीयू के इन प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसकेनतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। बारहवीं के अंकों व प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 25 अक्तूबर को रैंक सूची जारी की जाएगी। इसकेबाद 26 अक्तूबर से 27 अक्तूबर सुबह दस बजे तक छात्रों पंजीकरण केसमय दी गई कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता को बदलने का विकल्प मिलेगा। 
इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद पहली सीट आवंटन सूची 30 अक्तूबर को जारी होगी।

इस सूची के ऑनलाइन दाखिले 31 अक्तूबर सुबह 10 बजे से एक नवंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक होंगे। तीन नवंबर तक छात्र रात 11 बजकर 59 मिनट तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। दूसरी आवंटन सूची 6 नवंबर को जारी की जाएगी, इस सूची के दाखिले 07 व 08 नवंबर तक होंगे। 10 नवंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। तीसरी सीट आवंटन सूची 13 नवंबर को जारी होगी इसकेदाखिले 14 व 15 नवंबर को होंगे। 17 नवंबर तक फीस भुगतान किया जा सकता है। 
विज्ञापन


स्पॉट आवंटन राउंड की शुरुआत 18 नवंबर से होगी
तीन मेरिट केबाद छात्रों केलिए स्पॉट आवंटन राउंड की शुरुआत होगी। स्पॉट आवंटन राउंड के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 18 व 19 नवंबर को कॉलेज व कार्यक्रम की प्राथमिकता को बदलने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। इसकेबाद पहली स्पॉट आवंटन सूची 22 नवंबर को जारी होगी। इसके आधार पर दाखिले 23 नवंबर सुबह 10 बजे से 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक होंगे।  फीस का भुगतान 25 नवंबर सुबह 10 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर और स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें