फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय: प्रो पीसी जोशी अगली नियुक्ति तक देते रहेंगे सेवाएं, सोमवार को कार्यकाल हो रहा है समाप्त

Sun, 30 May 2021 11:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी ने अमर उजाला को बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय एक्ट के तहत कुलपति, कार्यवाहक कुलपति 70 वर्ष की आयु तक इन पदों पर सेवाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो.पीसी जोशी कुलपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार मिलने तक अपनी सेवाएं देते रहेंगें।  प्रो जोशी का सोमवार को एक प्रोफेसर के रूप में 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर कार्यकाल समाप्त हो रहा है।     
विज्ञापन


डीयू कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी ने अमर उजाला को बताया कि  दिल्ली विश्वविद्यालय एक्ट के तहत कुलपति, कार्यवाहक कुलपति 70 वर्ष की आयु तक इन पदों पर सेवाएं दे सकते हैं। इसी एक्ट के तहत मेरा कार्यकाल भी अगली नियुक्ति और 70 वर्ष की आयु तक जारी रह सकता है। 

प्रो जोशी विश्वविद्यालय के एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं। इसी के तहत प्रो जोशी की इसी डिपार्टमेंट से एक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं समाप्त हो रही हैं। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति और केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विजिटर रामनाथ कोविंद ने डीयू के पूर्व कुलपति प्रो.योगेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। इसके बाद प्रो.पीसी जोशी को कार्यवाहक कुलपति के रूप में सेवाएं देने की जिम्मेदारी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें