फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: आज जारी हो जाएगी दाखिले की संभावित सूची, विद्यार्थी देख सकेंगे अपना नाम

Fri, 14 Oct 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सूची के माध्यम से प्रत्येक छात्र यह देख सकता है कि उसे किस कॉलेज में कौन से कोर्स के साथ दाखिला मिल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिले के लिए शुक्रवार को संभावित सूची जारी की जाएगी। शाम पांच बजे तक जारी होने वाली सूची के आधार पर छात्र अपनी वरीयता में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों को दो दिन का समय दिया है। उक्त प्रक्रिया के बाद केंद्रीय प्रणाली के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


डीयू के मुताबिक, शुक्रवार शाम पांच बजे तक संभावित सूची जारी की जाएगी। सूची के माध्यम से प्रत्येक छात्र यह देख सकता है कि उसे किस कॉलेज में कौन से कोर्स के साथ दाखिला मिल रहा है। यदि छात्र अपने कोर्स या कॉलेज से संतुष्ट नहीं है तो छात्रों को अपनी वरीयता के क्रम को बदलने का मौका मिलेगा। छात्र 14 अक्तूबर शाम पांच बजे  से 16 अक्तूबर चार बजकर 59 मिनट तक वरीयता में बदलाव कर सकते हैं। 

हालांकि, वरीयता में बदलाव करने के दौरान छात्र सिर्फ पहले भरे गए विकल्पों का ही क्रम बदल सकते हैं। पोर्टल पर अलग से कॉलेज या कोर्स को जोड़ने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। बता दें कि वरीयता में बदलाव करने के लिए यह आखिरी अवसर है। इसके बाद उन्हें दोबारा से वरीयता बदलने का मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


18 अक्तूबर से शुरू होगा सीट आवंटन
विश्वविद्यालय उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 अक्तूबर से सीटों का आवंटन शुरू करेगा। इसके तहत सेंट्रल सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से 18 अक्तूबर शाम पांच बजे तक सीटों का आवंटन होगा। छात्रों को सीटों को स्वीकार करने के लिए 19 से 21 अक्तूबर तक का समय है।

19 अक्तूबर से शुरू होगी सत्यापन प्रक्रिया
सीट आवंटन के बाद 19 अक्तूबर से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेजों को सत्यापन के साथ ऑनलाइन आवेदनों को स्वीकार करना है। यह प्रक्रिया 22 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, छात्र 24 अक्तूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक दाखिले के लिए ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें