फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: शादी का झांसा देकर पड़ोसी 10 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पहले से विवाहित है शख्स

Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। बरामदगी के बाद उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी की बेटी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी युवक शादीशुदा है और अपने माता-पिता के साथ उनके घर आकर उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। 

 

मामले में पुलिसकर्मी ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हेड कांस्टेबल पिता का कहना है कि उनकी 25 साल की बेटी बीएड की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण किया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वह उनकी बेटी को बहलाकर ले गया।

 

कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। बरामदगी के बाद उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें