फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वैलेंटाइन डे पर एक लड़की को लेकर लड़कों के दो गुट भिड़े, पांच युवक जख्मी, आरोपी फरार

Tue, 15 Feb 2022 08:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वैलेंटाइन डे पर एक लड़की से बातचीत को लेकर कृष्णा और अजीत उर्फ चूहा नामक युवक एक दूसरे से भिड़ गए। आरोपियों ने फोन कर अपने-अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णा नगर इलाके में वैलेंटाइन डे पर एक लड़की को लेकर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर बवाल हुआ। पथराव में एक ओर के पांच युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो एक गुट वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


हमले के दौरान एक नाबालिग समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायल कृष्णा उर्फ अजय (19), हरीश (32), हनी (23) अभिषेक (20) और दीपांशु (16) को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के पास हो रहा था झगड़ा

शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कृष्णा नगर थाने में तैनात सिपाही अमित और सुबोध सोमवार रात करीब नौ बजे गश्त पर थे। इस बीच उनको मिनी स्टेडियम के पास झगड़े की सूचना मिली। दोनों वहां पहुंचे तो गली नंबर-8 के सामने लोगों की भीड़ जमा थी। कुछ लड़के एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। पथराव भी चल रहा था। दोनों सिपाहियों ने लड़कों को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी एक दूसरे पर हमला करते रहे।

अमित ने थाने में कॉल कर और जवानों को बुला लिया। पुलिस टीम को देखकर हमला करने के आरोपी युवक फरार हो गए। मौके पर मिले घायल लड़कों को अस्पताल पहुंचाया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वैलेंटाइन डे पर एक लड़की से बातचीत को लेकर कृष्णा और अजीत उर्फ चूहा नामक युवक एक दूसरे से भिड़ गए। आरोपियों ने फोन कर अपने-अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों झगड़ा करने लगे। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें