फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान न हों खुली है दिल्ली: G-20 से पहले ट्रैफिक पुलिस का नोटिफिकेशन, बस एक छोटे से हिस्से में हैं पाबंदियां

Tue, 05 Sep 2023 06:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि एनडीएमसी इलाके में पाबंदियां है। दिल्ली पुलिस ने जी20 समिट से पहले ही सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत अन्य विश्व नेता भारत आ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली जी 20 के लिए तैयार - फोटो : ट्विटर/@raghav_chadha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने जी20 समिट को लेकर 8 से 10 सितंबर को लेकर मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें बताया गया है कि पूरी दिल्ली खुली रहेगी। प्रेस रिलीज में कहा है कि सिर्फ दिल्ली के एक छोटे से हिस्से में पाबंदियां लगाई गई हैं। दिल्ली पुलिस ने बाकायदा ट्वीट जारी कर जानकारी दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

एनडीएमसी इलाके में पाबंदियां रहेंगी। हम आपको बताना चाहते हैं कि कुछ न्यूज एजेंसियां अफवाह उड़ा रहे हैं कि दिल्ली बंद रहेगी लेकिन जी 20 समिट के दौरान नई दिल्ली इलाके में पाबंदी रहेगी। इस तरह की गलत खबरें लोगों को भ्रमित कर रही हैं। 
 

उन्होंने आगे कहा कि हम आपको बता दें कि पाबंदियां सिर्फ एनडीएमसी के एक छोटे से इलाके में है। हम न्यूज एजेंसी से अनुरोध करते हैं कि लोगों को हमारी सलाह से सही जानकारी दें। इस तरह की अफवाह न उड़ाएं। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जी 20 समिट से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। इस समिट में विश्व नेता शामिल होंगे। जी20 के दौरान नई दिल्ली इलाके में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। स्पेशल सीपी एसएस यादव ने कहा कि क्लाउड किचन और फूड डिलीवरी और अन्य कॉमर्शियल डिलवरी जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट को अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें