ऑनलाइन तलाश रहा था कॉलगर्ल
पीड़ित (34) पश्चिम विहार में रहता है। उसका सैनिटाइजर का कारोबार है। बुधवार दोपहर युवक ऑनलाइन कॉलगर्ल की तलाश कर रहा था। साइट से मिले एक नंबर पर उसकी एक युवती से बात हुई। युवती ने वीडियो कॉल पर उससे बात की और उसे सेक्टर 22 रोहिणी में मिलने के लिए बुलाया। युवक उससे मिलने वहां पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद युवक ने एक बार फिर फोन मिलाया।
शिकायत के अनुसार, युवती ने उसे प्रेम नगर की तरफ आने के लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद एक युवती उससे मिली और उसकी बाइक पर सवार होकर एक मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट पर पहुंची।
युवती ने किसी को फोन किया। कुछ देर बाद एक युवती और दो किन्रर वहां पहुंचे और सभी लोग मिलकर युवक की पिटाई करने लगे। आरोपियों ने युवक से कहा कि अपनी जान बचानी है तो हमारे बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने होंगे। युवक काफी डर गया और अपने पिता को फोन कर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा।
उसने बताया कि उसके पिता ने 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए तब आरोपियों ने युवक को फ्लैट से धक्का मारकर भगा दिया। उनके चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस से घटना की शिकायत की। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।