फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली टैक्सी एसोसिएशन का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बैनर व तख्तियां लिए पहुंचे। संगठन ने कई सालों से लंबित अपनी मांगों और सरकार की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया।
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि यदि केंद्र और राज्य सरकारें विशेष रूप से परिवहन मंत्रालय उनकी समस्याओं को नहीं सुनतीं, तो आने वाले दिनों में सभी ड्राइवर काली पट्टी बांधकर गाड़ियां चलाएंगे, जो उनके शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक होगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बाइक टैक्सी पर रोक लगाई जाए, एप बेस्ड टैक्सी का किराया तय किया जाए, भ्रष्टाचार बंद हो, बस बॉडी कोड में छूट दी जाए, स्पीड लिमिट डिवाइस की बाध्यता हटाई जाए, ई वाहन नीति पर पुनर्विचार किया जाए, 60 दिन में राज्य वापसी आदेश रद्द किया जाए, ई चालान और ब्लैकलिस्टिंग बंद हो, सीएक्यूएम प्रतिबंध वापस लिया जाए और दिल्ली में एमसीडी टोल टैक्स समाप्त किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें