फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संगठन सृजन अभियान के तहत राजीव भवन में लोकसभा, जिला और विधानसभा प्रेक्षकों व बीएलए-1 के साथ बैठक की। अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस चुनाव आयोग और भाजपा की एसआईआर के तहत वैध वोटों को काटने की साजिश को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

बैठक में देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेगी। इसमें दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के 13,148 बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर देवेन्द्र यादव ने बताया कि अब तक 10,138 बूथों पर बीएलए-2 नियुक्त किए जा चुके हैं और शेष बूथों पर प्रक्रिया तेजी से जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अगले माह से दिल्ली में एसआईआर शुरू करने जा रहा है और कांग्रेस वैध वोटों को कटने से बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें