फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : रेलवे का एलान- आनंद विहार से ऊधमपुर व दिल्ली और कटड़ा के लिए समर स्पेशल ट्रेन

Fri, 21 Apr 2023 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

समर एक्शन प्लान के तहत स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल –ऊधमपुर, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा, कालका-शिमला व जम्मूतवी-उदयपुर सिटी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है। समर एक्शन प्लान के तहत स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल –ऊधमपुर, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा, कालका-शिमला व जम्मूतवी-उदयपुर सिटी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सेंट्रल रेलवे ने वाराणसी, दानापुर और गोरखपुर लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-ऊधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित एसी एक्सप्रेस 40 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 24 अप्रैल से 30 जून के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04053 आनंद विहार टेर्मिनल-ऊधमपुर सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04054 ऊधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा-नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी, कटड़ा आरक्षित स्पेशल 22 फेरे लगाएगी। 24 अप्रैल से 2 जुलाई के बीच चलने वाली यह ट्रेन 04672 श्री माता वैष्णो कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04671 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो कटड़ा आरक्षित स्पेशल प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 

पहाड़ी इलाकों में भी पर्यटन के लिए रेलवे ने 04505/04506 कालका-शिमला-कालका अनारक्षित मेल एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 138 फेरे लगाएगी। 04505 कालका-शिमला अनारक्षित मेल एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 30 जून के बीच प्रतिदिन चलेगी। वापसी दिशा में 04506 शिमला-कालका 24 अप्रैल से 1 जुलाई के बीच प्रतिदिन चलेगी। 04656/04655 जम्मू तवी-उदयपुर सिटी-जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल कुल 20 फेरे लगाएगी। 27 अप्रैल से 29 जून के बीच ट्रेन संख्या  04656 जम्मू तवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। इसी तरह 04655 उदयपुर सिटी -जम्मू तवी गरीब रथ प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें