फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के छह साल में दिल्ली बेहाल : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर अपनी एक भी उपलब्धि बताने में नाकाम है। उसका कहना है कि केजरीवाल सरकार में दिल्ली पहले से ज्यादा बदहाल है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने मीडिया से संयुक्त बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वास्तव में उन्हें सत्ता में आए छह साल हो चुके हैं। इसके बावजूद दिल्लीवाले आज भी बिजली, साफ पानी, वेब कैमरों, वाई-फाई, इलेक्ट्रिक बसों, प्रदूषण फ्री वातावरण, साफ एवं स्वच्छ यमुना, अच्छी स्वास्थ्य सेवा का इंतजार कर रहे हैं।
केजरीवाल को नाकाम मुख्यमंत्री करार देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए वे झूठ और पाखंड का सहारा लेते रहते हैं। रामभक्त रिंकू शर्मा की हत्या पर मौन धारण किए हैं, लेकिन 55 किलोमीटर दूर जाकर एक विशेष वर्ग के व्यक्ति के लिए एक करोड़ रुपये दे आते हैं। टूलकिट केस में दिशा रवि, निशा जैकब जैसे हिंसा फैलाने वालों के समर्थन में ट्वीट करते हैं, लेकिन 26 जनवरी को हुए हिंसक दंगों में घायल पुलिसकर्मियों, सुरक्षा बलों के जवानों से मिलने तक नहीं गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जल बोर्ड में 26,000 करोड़ रुपये का घोटाला करने में जरूर कामयाब रही है। यह सरकार कोविड काल में भी चिकित्सा सेवा में सुधार नहीं कर पाई। प्रवासी मजदूरों को सहायता तो नहीं दी, उन्हें और भयभीत कर दिया। छह साल में वादे तो खूब किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं कर पाई। सड़कों में सुधार, झुग्गी बस्तियों, अवैध कार्यालयों और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर कोई काम नहीं किया गया। केंद्र की जहां झुग्गी वहीं मकान, स्वास्थ्य और आवास जैसी योजनाओं को लागू करना तो दूर, बल्कि उन्हें रोकने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें