फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौटे छात्रों के लिए विशेष रेलवे आरक्षण केंद्र, मिलेगी कंफर्म टिकट

Wed, 02 Mar 2022 07:26 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट के विशेष रेल आरक्षण काउंटर का निरीक्षण खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। साथ ही मंगलवार देर रात यूक्रेन से लौटे भारतीय बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका स्वागत भी किया। रेल मंत्री ने उनकी समस्याओं की जानकारी ली व उनके परिजनों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर रेलवे ने लगाया विशेष रिजर्वेशन काउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारत वापस लाए जा रहे छात्रों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआई एयरपोर्ट) से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इसकी पहल रेल मंत्रालय ने की है। ट्रेन में बच्चों के लिए आरक्षित बर्थ सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विशेष आरक्षण केंद्र का इंतजाम किया है। इसकी निगरानी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कर रहे हैं। वापस लौट रहे छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए मंत्रालय के विशेष अधिकारी भी एयरपोर्ट पर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के विशेष रेल आरक्षण काउंटर का निरीक्षण खुद रेल मंत्री ने किया। साथ ही मंगलवार देर रात यूक्रेन से लौटे भारतीय बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका स्वागत भी किया। रेल मंत्री ने उनकी समस्याओं की जानकारी ली व उनके परिजनों से बातचीत भी की। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल यूक्रेन से वापस भारत लौटने वाले भारतीय बच्चों को अपने स्तर पर हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हर राज्य की अलग-अलग हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां यूक्रेन से आए लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही उनके फ्लाइट का टिकट, टैक्सी का इंतजाम किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम भी तैनात है। अगर किसी छात्र को जरूरत हो तो उसे डायल की टीम मदद दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें