फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सफदरजंग अस्पताल के सिस्टर चेंजिंग रूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Thu, 14 Jan 2021 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्लीः सफदरजंग अस्पताल के सिस्टर चेंजिंग रूम में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर आग लगने से गुरुवार दोपहर को अफरातफरी मच गई थी। आग लगने वाली जगह पर सैनिटाइजर रखे होने आग ज्यादा फैल गई थी। आग लगते ओपीडी की सभी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। हालांकि आग पर समय से काबू पा लिया गया था। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है, हालांकि वहां रखा काफी सामान जल गया। आग लगने का कारण हीटर चलने से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग गुरुवार दोपहर करीब 1.24 बजे ओपीडी की चौथी मंजिल पर ईएनटी विभाग की नर्स चेंजिंग रूम में लगी थी। मौके पर दमकल विभाग की सात गाडिय़ां मौके पर पहुंची थीं। दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग की सात गाडिय़ों ने 1.40 बजे आग पर काबू पा लिया। 




सुरक्षा सुपरवाइजर ने बताया कि आग लगते ही पहले से ओपीडी की सभी पांचों मंजिलों को खाली कराया गया। हालांकि आग के समय ओपीडी बंद होने जा रही थी। इस कारण ओपीडी इमारत में कम ही लोग थे। अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग अग्रिशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने में जुट गए थे। 
विज्ञापन


दमकल विभाग की गाडिय़ों के आते ही आबू पर कुछ समय बाद ही काबू पा लिया गया था। आग से वहां रखा पूरा सामान जल गया था। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफदरजंग अस्पताल के चौकी प्रभारी सुभेन्द्रु की तत्परता के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया था। 

हीटर में आग लगने का अंदेशा
बजाया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर जिस नर्सिंग चेंजिंग रूम में आग लगी थी वहां हीटर चल रहा था। हीटर की वजह से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। पास में सैनिटाइजर रखे हुए थे। आग पर सैनिटाइजर की बोतलों तक पहुंच गई थी। इस कारण आग ज्यादा फैल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें