फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सिख राजनीति : नए मोड़ पर सियासत, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष ने नई पार्टी बनाने का किया एलान

Thu, 17 Mar 2022 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिरोमणि अकाली दल बादल गुट से चुन कर आए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मिलकर नई पार्टी बनाने का एलान किया है। बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने नई पार्टी के गठन का एलान किया। उन्होंने कहा कि संगठन किसी राजनीतिक पार्टी के झंडे के तहत काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
DSGMC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सिख राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। शिरोमणि अकाली दल बादल गुट से चुन कर आए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मिलकर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने नई पार्टी के गठन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि संगठन किसी राजनीतिक पार्टी के झंडे के तहत काम नहीं करेगा।

विज्ञापन


कालका ने कहा है कि दिल्ली में राजनीतिक समीकरण कुछ ऐसा बना है कि धार्मिक संगठन चलाने में परेशानी हो रही है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया है कि किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से न जुड़कर अलग पार्टी गठित की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली में एक ऐसा संगठन होना चाहिए, जो सिर्फ धार्मिक काम करे और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहे। प्रबंधक कमेटी पर किसी भी राजनीतिक पार्टी का किसी तरह का दखल नहीं हो। 

गुरुद्वारा सिंह सभा से भी इस मसले पर बातचीत की जाएगी। ताकि एक अलग धार्मिक संगठन का गठन किया जा सके। इस संगठन का सिर्फ यह काम होगा कि दिल्ली के गुरुद्वारों का सुधार करे और सिख संगत के हित में काम करें। मीडिया से बातचीत में कालका ने स्पष्ट किया कि जल्द ही इस पार्टी का नाम और रूप रेखा बनाई जाएगी, जो संगत के हित में निर्णय लेगी। इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। हालांकि अपने सदस्यों के बारे में कहा कि संगत के हित के लिए वह चुनाव लड़ सकते है।
विज्ञापन


डीएसजीएमसी अध्यक्ष का निष्कासन, दिल्ली इकाई शिअद ने की भंग
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका को निष्कासित कर दिल्ली इकाई भंग कर दी। शिअद से डीएसजीएमसी को अलग करने के फैसले पर शिअद ने यह कार्रवाई की है। अब दिल्ली में कमेटी के अन्य सदस्यों को पंथ की गहरी साजिश के प्रति जागरूक करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का पार्टी ने गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें