फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : आज से चलेगी लू, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, यलो अलर्ट जारी 

Wed, 06 Apr 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लू चलने की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में तप रहे पारे के बीच आज से गर्मी का सितम और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लू चलने की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


 विभाग ने बिना वजह दोपहर में न निकलने की सलाह दी है। वहीं, बीते 24 घंटे में भी दिल्ली के कई इलाकों में पारा तपने के साथ लू रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 38.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 72 फीसदी रहा। दिनभर गर्म हवाएं चलने की वजह से लोग परेशान रहे। 

 दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पीतमपुरा में 40.6,  नजफगढ़ में 40.2, गुरुग्राम में 40.8 व रिज में 40.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में लू चलने के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले तीन दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। माह के पहले सप्ताह से ही गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि बीते चार दिनों में दिल्ली की गर्मी चार से पांच वर्षों का रिकॉर्ड बना चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें