फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा 2020: लिए जाएंगे शरजील इमाम के वॉइस सैंपल, कोर्ट ने पुलिस को दी अनुमति

Fri, 08 Apr 2022 08:30 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस शरजील इमाम की आवाज और असनसोल व बिहार में भड़काऊ भाषण देने के कथित वीडियो में आवाज का मिलान करना चाहती है। कोर्ट शरजील इमाम की जमानत पर आदेश शुक्रवार को देगा।
विज्ञापन
शरजील इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक कोर्ट ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा के आरोपी शरजील इमाम के वॉइस सैंपल लेने के पुलिस के आवेदन को मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस शरजील इमाम की आवाज और असनसोल व बिहार में भड़काऊ भाषण देने के कथित वीडियो में आवाज का मिलान करना चाहती है। कोर्ट शरजील इमाम की जमानत पर आदेश शुक्रवार को देगा। एडिशनल सेशन जज अमिताभ रावत ने गुरुवार को शरजील इमाम के वॉइस सैंपल लेने के आवेदन को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

कोर्ट ने निर्देश दिया कि पुलिस सीएफएसएल, सीबीआई, नई दिल्ली के साथ सहयोग करेगी और वॉइस सैंपल लेने के लिए तारीख और समय तय कर इसकी सूचना कोर्ट दे जिससे आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी किया जा सके। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित जेल सुपरिटेंडेंट जांच अधिकारी द्वारा सूचित आरोपी की तय तारीख और समय पर पेशी सुनिश्चित करे। आरोपी के वकील ने वॉइस सैंपल देने में कोई आपत्ति नहीं जताई है।

जांच अधिकारी ने बताया है कि आरोपी शरजील इमाम ने पश्चिम बंगाल के असनसोल में और बिहार में गया के चकंद में 22-23 जनवरी 2020 को भड़काऊ भाषण दिए थे। यूट्यूब और ट्विटर पर अपलोड उसके भाषणों को डाउनलोड कर मौजूदा मामले में जब्त कर लिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें