फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: दिल्ली दंगों के आरोपी ने युवक को पीटा, लगवाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Thu, 25 Mar 2021 09:36 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
युवक को मारने वाला शख्स दिल्ली दंगों में भी था शामिल।
आरोपी ने पीट-पीटकर लगवाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवक को पीटता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक युवक को बेरहमी से पीटने और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के साथ एक संदेश भी वायरल होने लगा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के आरोपी जानबूझकर दूसरे समुदाय के लड़कों को बेरहमी से पीट रहे हैं। 
विज्ञापन


मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो ट्वीटर पर चल रहे वीडियो के आधार पर खजूरी खास थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद एक आरोपी अजय गोस्वामी (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो बनाने वाले आरोपी दीपक बेंसला की तलाश की जा रही है। 

जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि वीडियो में पिटते हुए दिख रहा युवक चोरी के इरादे से अजय की डेयरी में घुसा था। अजय ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। पिटने वाला युवक हत्या और लूटपाट के कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में लोगों का दावा था कि जान बूझकर दूसरे समुदाय के युवक एक लड़के को बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में पिटाई कर रहा युवक दूसरे लड़के को उठा-उठाकर पटक रहा था।  इसके साथ ही पिटाई करने वाला युवक उससे बार बार पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवा रहा था।

पिट रहा युवक बार-बार माफी मांग रहा था। वीडियो वायरल होकर उस पर सवाल-जवाब होने लगे। ट्वीटर पर चल रहे वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी अजय गोस्वामी की पहचान कर ली गई। बाद में उसे पुराने गड़ी-मेंडू गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। 

अजय उतर-पूर्वी दिल्ली में दंगों में शामिल रहा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने दूसरे समुदाय के लड़के को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उसकी पिटाई का वीडियो उसके दोस्त दीपक ने बनाकर वायरल किया है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें