फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की मार: दिल्ली में पारा पहुंचा 40 के पार, जानें कब मिलेगी राहत

Sat, 29 May 2021 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में शुक्रवार का दिन अधिक गर्मी की वजह से दिल्लीवासियों के लिए चुभन भरा रहा। सुबह से ही कड़े तेवरों के साथ सूरज भीषण गर्मी बरसाता रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों को सप्ताह के अंत तक आंशिक रूप से राहत मिल सकती है। आगामी 31 मई और एक जून के आसपास दिल्ली- एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में आंशिक कमी होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत महसूस होगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, आगामी दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, अधिक बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलने वाली है। श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों लू चलती रहती है, लेकिन तापमान के 45 न पहुंचने की वजह से लू चलने की कोई संभावना नहीं है। 

राजधानी में शुक्रवार का दिन अधिक गर्मी की वजह से दिल्लीवासियों के लिए चुभन भरा रहा। सुबह से ही कड़े तेवरों के साथ सूरज भीषण गर्मी बरसाता रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


 पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 74 फ़ीसदी और न्यूनतम 39 फ़ीसदी दर्ज किया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पिछले एक दिन के मुकाबले तापमान में आंशिक रूप से कमी आई है। पालम में अधिकतम तापमान 39.3, लोदी रोड में 38.6, गुरुग्राम में 38.7, जफरपुर में 39.7, नजफगढ़ में 40.2, पीतमपुरा में 40.5 व पूसा में 39.8 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शाम को बादल छाए रह सकते हैं। इसके अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। 
 

विज्ञापन

दिल्ली के मुकाबले साफ रही एनसीआर की हवा

दिल्ली के मुकाबले शुक्रवार को एनसीआर की हवा अधिक साफ दर्ज की गई है। राजधानी की हवा जहां औसत श्रेणी में रही वहीं, एनसीआर की हवा साफ श्रेणी में पहुंच गई। अगले दो दिनों में मौसम बदलने के साथ हवा बिगड़ने की भी संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 137, गाजियाबाद का 128, गेटर नोएडा का 87, गुरुग्राम का 94 व नोएडा का 118 एक्यूआइ दर्ज किया गया।

सफर इंडिया के मुताबिक, अगले दो दिनों में मौसम बदलने के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। इससे हवा में मौजूद पीएम10 का स्तर प्रदूषण को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 124 और पीएम 2.5 का स्तर 41 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें