फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi cabinet : राजकुमार आनंद आज संभालेंगे मंत्री का कार्यभार, राजनिवास पर सुबह लेंगे शपथ

Thu, 03 Nov 2022 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi cabinet : केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल होगा। पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
राजकुमार आनंद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल होगा। पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से राजकुमार आनंद को मंत्री बनाने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने राज कुमार आनंद को अपनी कैबिनेट में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। एक कार्यक्रम में धर्मांतरण पर हुए विवाद के बाद राजेंद्र पाल गौतम को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में राजकुमार आनंद को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें