फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने पंजाब के परिवहन मंत्री पर लगाए आरोप- सीएम केजरीवाल के घर पर कर्मियों से की बदसलूकी

Fri, 24 Dec 2021 05:09 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्त में उन्होंने कहा कि पंजाब के परिवहन मंत्री का यह आरोप गलत है कि पंजाब सरकार की बसें दिल्ली सरकार एयरपोर्ट पर आने नहीं देती है जबकि बादल की बसें आने देती है। उन्होंने कहा कि बादलों की बसें पंजाब में 200-250 किलोमीटर चलती हैं, फिर हरियाणा में चलती हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के परिवहन मंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मियों से बदसलूकी की।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्त में उन्होंने कहा कि पंजाब के परिवहन मंत्री का यह आरोप गलत है कि पंजाब सरकार की बसें दिल्ली सरकार एयरपोर्ट पर आने नहीं देती है जबकि बादल की बसें आने देती है। उन्होंने कहा कि बादलों की बसें पंजाब में 200-250 किलोमीटर चलती हैं, फिर हरियाणा में चलती हैं। इन बसों को ना पंजाब सरकार रोकती है फिर ना हरियाणा की भाजपा सरकार रोकती है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन बसों को सिर्फ दिल्ली सरकार रोकती है। मैं इन बसों के संचालन में पंजाब सरकार की मिलीभगत का पर्दाफाश करना चाहता हूं। दिल्ली सरकार ने पिछल एक महीने में बादलों की 115 बसें जब्त की हैं, जिनमें से 75 बसें सिर्फ पिछले तीन दिन में जब्त की हैं। 230 बसों के चालान काटे हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि बादलों की बसों का चालान पंजाब में क्यों नहीं कटता। इनपर कार्रवाई नहीं करने के लिए उन्हें कितना पैसा मिलता है। अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी बसों पर रुक सकती हैं और आईजीआई एयरपोर्ट आईएसबीटी नहीं है।

अपने राज्य पर ध्यान दें पंजाब के मंत्री

उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय ब्लास्ट हो रहे हैं। वहां बेअदबी के मामले आ रहे हैं। पंजाब के मंत्री को यहां आने से बेहतर है वहां ध्यान देना चाहिए। उनकी सरकार कुछ ही दिन की बची है। बादलों की बसों पर जितनी कार्रवाई केजरीवाल सरकार ने लिया है, उतनी कार्रवाई पंजाब सरकार कभी नहीं कर सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें