फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोडरेज में प्रॉपर्टी डीलर, उसके पिता और भाई की रॉड से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 06:19 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को दिए बयान में धीरज ने बताया कि वह सपरिवार अशोका निकेतन में रहता है। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह कार से घर की ओर आ रहा था। अशोका निकेतन की लाल बत्ती पर उसका एक जानकार साहिल अरोड़ा भी कार से आ रहा था। साहिल कार के भीतर से ही उसे गाली देने लगा और ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत देने लगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार इलाके में रोडरेज में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर, उसके दिव्यांग पिता और भाई की रॉड से पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायल पिता-पुत्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास, मारपीट और जबरन रास्ता रोकने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान धीरज साहनी, पिता राजेंद्र साहनी और भाई पुनीत साहनी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में धीरज ने बताया कि वह सपरिवार अशोका निकेतन में रहता है। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह कार से घर की ओर आ रहा था। अशोका निकेतन की लाल बत्ती पर उसका एक जानकार साहिल अरोड़ा भी कार से आ रहा था। साहिल कार के भीतर से ही उसे गाली देने लगा और ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत देने लगा। उसकी बातों को अनदेखा कर वह घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान साहिल उसकी कार को ओवरटेक कर अपनी कार आगे लगा दी और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


धीरज ने बताया कि इसी दौरान उसके पिता और भाई आ गए। उधर साहिल ने फोन कर अपने चार-पांच दोस्तों को मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचे साहिल के दोस्तों ने रॉड से राजेंद्र साहनी के सिर पर हमला कर दिया और दोनों भाईयों के साथ मारपीट करने लगे। घायल धीरज ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पिता पुत्रों का मेडिकल करवाने के बाद उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी आशीष अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी साहिल सहित अन्य की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें