फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : खिली धूप और तेज हवाओं से सुधरा दिल्ली का प्रदूषण स्तर, पर आने वाले दिनों में बिगड़ने की आशंका

Fri, 30 Dec 2022 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
खिली धूप का लुत्फ उठाते दिल्ली के लोग file pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खिली धूप व उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किमी प्रति घंटा की गति से चली हवाओं से प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार हुआ। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर 306 दर्ज किया गया। बुधवार को एक्यूआई 321 था। 

विज्ञापन


सफर का पूर्वानुमान है कि अगले छह दिन तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है। आने वाले दिनों में धुंध छाए रहने व ठंड बढ़ने से एक बार फिर प्रदूषण स्तर में बढ़त का अनुमान है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मौसमी दशाओं का अनुकूल होने के कारण प्रदूषण का स्तर में गिरावट हुई है। बृहस्पतिवार को उत्तर पश्चिमी दिशाएं से हवाएं छह से 15 किमी की रफ्तार से चली। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी
दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को ठंड का कहर जारी रहा। दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा और अधिकांश इलाकों में कहीं कम तो कहीं अधिक कोहरा रहा।

हरियाणा में हिसार 4.8 जबकि पंजाब में रूपनगर 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे शहर रहे। 14 ट्रेनें देरी से चल रहीं : उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें देर से चल रही हैं। रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें