दिल्ली-एनसीआर इलाकों में आज भी धुंध छाई रही। वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है। दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तिथि में पहुंच गया है।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे हैं। विजय गोयल सुबह लोक अभियान के बैनर तले समर्थकों संग जंतर-मंतर पर पहुंचे। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। दिल्ली-एनसीआर इलाकों में आज भी धुंध छाई रही। वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है। दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तिथि में पहुंच गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 418 पहुंच गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 418 (गंभीर) श्रेणी में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वर्तमान में यूपी के नोएडा में 'बहुत खराब' श्रेणी में 393, हरियाणा के गुरुग्राम में 'बहुत खराब' श्रेणी में 318 और दिल्ली एयरपोर्ट टी 3 के पास 'बहुत खराब' श्रेणी में 333 है।