फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पूरी दिल्ली में लड़खड़ाए प्रदूषक, गिरा प्रदूषण, फिर भी सड़कों पर किया जाएगा पानी का छिड़काव

Wed, 26 Oct 2022 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : राजधानी में बीते साल की तुलना में इस बार दीपावली पर प्रदूषक बुरी तरह लड़खड़ाए हैं। इससे पूरी दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है। राजधानी के 24 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पीएम 2.5 और 10 के स्तर में 20 से 80 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
फिलहाल राहत है... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते साल की तुलना में इस बार दीपावली पर प्रदूषक बुरी तरह लड़खड़ाए हैं। इससे पूरी दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है। राजधानी के 24 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पीएम 2.5 और 10 के स्तर में 20 से 80 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ नजफगढ़ में सबसे कम 54 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण का रिकॉर्ड है। सामान्य स्तर पर लंबे समय तक 70 डेसिबल से अधिक ध्वनि सुनने पर कानों की सुनने की क्षमता प्रभावित होने लगती है।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की ओर से दीपावली को लेकर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मानक केंद्रों पर इस साल नजफगढ़ में सबसे कम 176 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर व आनंद विहार में सबसे अधिक 462 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर पीएम 10 का स्तर रहा है, जबकि बीते वर्ष जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 1072 और मंदिर मार्ग पर सबसे कम 451 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया था। 

बीते साल के मुकाबले पीएम 10 के स्तर में ओखला मानक केंद्र पर सबसे कम 20 फीसदी और वजीरपुर पर सबसे अधिक 69 फीसदी कमी दर्ज की गई है।  डीपीसीसी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नजफगढ़ और मंदिर मार्ग पर सबसे कम 127 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर पीएम 2.5 का स्तर रहा है। वहीं, नेहरू नगर मानक केंद्र पर सबसे अधिक 312 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर पीएम 2.5 का स्तर दर्ज किया गया है। बीते वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 960 और नेशनल स्टेडियम में सबसे कम 315  माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर का रिकॉर्ड रहा है। पिछले की साल की तुलना में पटपड़गंज में सबसे कम 21 फीसदी  और सबसे अधिक 80 फीसदी मंदिर मार्ग पर पीएम 2.5 का स्तर कम हुआ है। 
विज्ञापन


सामान्य से एक कम रहा अधिकतम तापमान
 नवंबर के नजदीक आते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अब सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ सर्दी बढ़ना शुरू होगी। वहीं, बीते 24 घंटे में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप निकलने के साथ हवा की रफ्तार तेज रही। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 30.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 36 से 92 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकली रहेगी। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

सड़कों पर पानी का छिड़काव करेंगी 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन
दिल्ली की सड़कों पर 150 एंटी स्मॉग गन पानी का छिड़काव करेंगी। इससे धूल नियंत्रण में मदद मिलेगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय से मोबाइल एंटी स्मॉग गन को हरी झंडी दिखाई। सभी 70 विधानसभा में दो-दो मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया जाएगा। गोपाल राय ने कहा कि लोगों के सहयोग से इस दीपावली के अगले दिन पिछले साल की तुलना में  प्रदूषण में 30 फीसदी की गिरावट आई है। दीपावली के अगले दिन पिछले सात साल में प्रदूषण सबसे कम रहा है। 

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले साल 462 की तुलना में इस साल 312 रहा। दिल्ली के लोगों ने इस साल दीपावली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए पटाखें न के बराबर जलाए। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पाई है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जिसमें धूल विरोधी अभियान, बायो डी कंपोजकर का छिड़काव, पौधरोपण अभियान, पटाखों को लेकर जागरूकता अभियान शमिल है। एक्यूआई को देखते हुए मंगलवार से पूरी दिल्ली में सड़कों पर 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें