फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police: स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 05:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद नीरज बवानिया-टिल्लू ताजपुरिया-परवेश मान गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों की गोली से दिल्ली पुलिस एसआई विक्रम भी घायल हो गया था। गिरफ्तार बदमाश विरोधी गिरोह के सदस्यों पर उनके परिवारवालों पर बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे थे। इनके कब्जे से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देशी कट्टे, सात खोल व 19 कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने पुलिस टीम पर सात गोलियां चलाई थीं। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार बाहरी दिल्ली में अपना वर्चस्व स्थापित करने और जबरन वसूली रैकेट पर कब्जा करने के लिए नीरज बवानिया व जितेंद्र गिरोह के सदस्य प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को निशाना बना रहे थे। नीरज बवानिया-टिल्लू ताजपुरिया-परवेश मान रिगोह के सदस्यों ने विरोधी गिरोह जितेंद्र गोगी गिरोह के गैंगस्टर कपिल उर्फ कल्लू खेड़ा के पिता बह्म प्रकाश(55) की सात मई को कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता लगा कि आरोपी पवन उर्फ पूना और अमित उर्फ मीतू की पहचान हुई। इन लोगों ने ब्हम प्रकाश की हत्या की थी। इंस्पेक्टर पूरनपंत व इंस्पेक्टर रवि तुषीर की टीम को आरोपी पवन सेहरावत उर्फ पूना समेत अन्य गैंगस्टर को पकडने का टास्क दिया गया। ये भी पता लगा कि पवन सेहरावत उर्फ पूना विरोध गिरोह के सदस्यों पर बड़े हमले की साजिश रच रहा हैं।
विज्ञापन


 पुलिस टीम को जांच में 18 मई की रात 11 बजे पता लगा कि पवन सेहरावत उर्फ पूना अपने दो साथियों के साथ आशू उर्फ पगलेट और गौरव त्यागी वजरीदाबाद, बाहरी रिंग रोड के पास हैं। एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर रवि तुषीर की विशेष टीम गठित की गई।

इस टीम ने पवन व उसके साथियों को सरेंडर करने को कहा। मगर पवन व आशू ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एसआई विक्रम घायल हो गया। एसआई विक्रम को बाए पैर में गोली लगी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली बवाना, दिल्ली निवासी  पवन सेहरावत उर्फ पूना(30) और वीपीओ खरार, बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी आशू उर्फ पगलेट(21) को लगी। दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके साथ इनके तीसरी साथी विकास कालोनी, हापुड़ यूपी निवासी गौरव त्यागी(27) के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पवन के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं-
7वीं कक्षा तक पढ़ा पवन अपनी कमाई से खुश नहीं था। इस कारण वह गलत संगत में पड़ गया और आपराधिक वारदात करना शुरू कर दिया। पवन के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल ये गैंगवार में बह्मप्रकाश की हत्या में वांछित था।  आशू के खिलाफ दिल्ली, यूपी व हरियाणा में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस कंझावला के एक मामले में 14 मार्च, 22 को 45 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। मगर ये  पैरोल जंप कर गया। गौरव त्यागी पेशे से ड्राइवर था। मगर ये अपनी कमाई से खुश नहीं था। ये अपनी महिला दोस्तों का महंगा गिफ्ट देता था। इसके बाद ये आपराधिक वारदात करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें