फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नागालैंड से दिल्ली-एनसीआर में अफीम सप्लाई करने वाला इनामी गिरफ्तार, 2018 में जमानत पर छूटने के बाद हो गया था फरार

Mon, 20 Sep 2021 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नागालैंड से दिल्ली एनसीआर में अफीम सप्लाई करने वाले एक लाख के इनामी सप्लायर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तराखंड से किया गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2018 में जमानत पर जेल से निकलने के बाद फरार  हो गया था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नागालैंड से दिल्ली व एनसीआर में अफीम सप्लाई करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सप्लायर पर एक लाख का इनाम घोषित है। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार सप्लायर की पहचान गांव कार्तोली, बदायूं यूपी निवासी रहीस(51) के रूप में हुई है। रहीस वर्ष 2018 में स्पेशल सेल में दर्ज नशीली पदार्थ अधिनियम के मामले में वांछित था। अदालत इस मामले में उसे भगोड़ा कर दिया था और उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। 

स्पेशल की टीम ने एक टीम को बदायूं भेजकर रहीस के बारे में जानकारी हासिल की। पूछताछ में उसके खटीमा उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम वहां दबिश देकर उसे नूरी मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि रहीस वर्ष 2007 में गाजियाबाद में वाहन चोरी कर आपराधिक वारदात की शुरूआत की। उसके बाद उसकी मुलाकात ड्रग तस्कर बबलू से हुई। वह बबलू के साथ मिलकर नागालैंड से अफीम की तस्करी करने लगा। वह वहां से अफीम की खेप लेकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करने लगा। 

वर्ष 2015 में स्पेशल सेल ने 10 किलो अफीम की खेप के साथ दो तस्करों को पकड़ा था। जिसमें रहीस का नाम सरगना के तौर पर आया था। उसके बाद पुलिस ने रहीस को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2018 में जमानत पर जेल से निकलने के बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें