फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नौ माह के बच्चे संग खुदकुशी करने निकली महिला को पुलिस ने बचाया, पार्क में बैठी थी निराश

Tue, 31 Jan 2023 11:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आदर्श नगर थाना को सूचना मिली कि 19 वर्षीय महिला घरेलू कलह होने के बाद अपने 9 माह के बेटे को लेकर ससुराल से आत्महत्या करने के लिए निकली है। महिला की मां ने उसके पति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में घरेलू कलह के बाद 19 साल की एक महिला अपने नौ माह बेटे को लेकर खुदकुशी करने की बात कहकर घर से निकल गई। परेशान परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस महिला और उसके बेटे की तलाश शुरू की और करीब एक घंटे बाद दोनों को एक पार्क से सुरक्षित ढूंढ निकाला। बाद में महिला को उसके परिवार वालों से मिलवाया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आदर्श नगर थाना को सूचना मिली कि 19 वर्षीय महिला घरेलू कलह होने के बाद अपने 9 माह के बेटे को लेकर ससुराल से आत्महत्या करने के लिए निकली है। महिला की मां ने उसके पति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए आदर्श नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने तुरंत जिले की आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए और तकनीकी टीम को सूचना दी। तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना भारत नगर के एएसआई प्रदीप तेवतिया और थाना आदर्श नगर के हवलदार कुलदीप चौहान की टीम महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने भरत नगर के गंदा नाला, जिला पार्क और अन्य आस-पास के जगहों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। इलाके के व्हाट्सएप ग्रुपों पर जानकारी साझा की गई। इस बीच पुलिस महिला के परिवार वालों को भी लगातार भरोसा दे रही थी। सामूहिक प्रयास से तलाशी लेने पर महिला भारत नगर के एक पार्क में सुरक्षित मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें