फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ड्रोन हमले को नाकाम करने की तकनीक जानने जम्मू पहुंची पुलिस, हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है राजधानी

Wed, 30 Jun 2021 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ड्रोन हमले को नाकाम करने की तकनीतियों को समझने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम जम्मू पहुंची है। जम्मू पहुंची टीम आतंकियों के तौर-तरीके को जानने और विशेष तौर पर कैसे ड्रोन से हमला कैसे हुआ, ड्रोन हमले से बचने के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं, सही वक्त पर इन हमलों को रोकने के क्या उपाय हैं आदि इन तमाम मसलों को समझने के लिए जम्मू पहुंची है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है। आतंकी दिल्ली को दहलाने की कई बार कोशिश कर चुके हैं। अब आतंकी ड्रोन से आतंकी हमला करने लगे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी सेल(स्पेशल सेल) भी सर्तक हो गई। 
विज्ञापन


ड्रोन हमले को नाकाम करने की तकनीतियों को समझने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम जम्मू पहुंची है। जम्मू पहुंची टीम आतंकियों के तौर-तरीके को जानने और विशेष तौर पर कैसे ड्रोन से हमला कैसे हुआ, ड्रोन हमले से बचने के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं, सही वक्त पर इन हमलों को रोकने के क्या उपाय हैं आदि इन तमाम मसलों को समझने के लिए जम्मू पहुंची है। 

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टीम को जम्मू पहुंचने की पुष्टि की है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की साउथ-वेस्टर्न रेंज व नार्थन रेंज की टीमों के सदस्यों को जम्मू भेजा गया है। जम्मू कश्मीर और आतंकियों से से संबंधित मसलों पर इस टीम के कई अधिकारी विशेषज्ञ माने जाते हैं। 
विज्ञापन


इन टीमों की अगुवाई डीसीपी संजीव यादव और डीसीपी प्रमोद कुशवाहा कर रहे हैं, जिन्हें आतंकियों से निपटने का विशेषज्ञ माना जाता है. जम्मू गई टीम के सदस्यों में एसीपी संजय दत्त, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, कैलाश बिष्ट, रविंद्र त्यागी और अन्य जवान शामिल हैं। 
विज्ञापन

एसीपी संजय दत्त और उनकी ये टीम पिछले करीब 15 सालों के दौरान कई बड़े आतंकियों और उसके संगठन के खिलाफ सफल ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी हैं।  ये अधिकारी जम्मू-कश्मीर से आकर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने वालों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन भी चला चुके हैं।

मामला जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की टीम एनआईए की बैलेस्टिक एक्सपर्ट टीम से भी मुलाकात कर सकती है। साथ ही वह विस्फोटक के नमूने संबंधित जानकरियां लेने और उसे समझने का प्रयास करेगी। 

गौरतलब है कि जम्मू में दो एक दिन पहले ड्रोन से हमला हुआ है। जबकि ड्रोन के दूसरे हमले को विफल कर दिया गया था। अब आतंकी वारदात के तरीके बदलने लगे हैं तो ऐसे में दिल्ली पुलिस भी अपने को हाईटेक करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें