फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की उड़ाई जा रही थी धज्जियां: पश्चिम विहार में चल रहा था खुलेआम हुक्का बार, 17 दबोचे गए

Thu, 29 Apr 2021 08:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना कॉल में लॉकडाउन लगाकर जहां संक्रमण के प्रसार को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम हुक्का बार चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
हुक्का पार्टी करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कॉल में लॉकडाउन लगाकर जहां संक्रमण के प्रसार को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम हुक्का बार चलाया जा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बेसमेंट में छापा मारा तो वहां 14 ग्राहकों के अलावा दो कर्मचारी और मालिक मौजूद थे। न तो किसी ने मास्क लगाया हुआ था और न कोई सामाजिक दूरी का पालन कर रहा था। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। हुक्का बार मालिक सुमित गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि नांगलोई रोड, भेरा एंक्लेव, पश्चिम विहार इलाके में गुप्ता प्रॉपर्टीज के दफ्तर में हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई नवीन मलिक, हवलदार प्रदीप, सिपाही अमित, अमित कुमार व अन्यों की टीम ने छापा मारा। रात के समय हुक्का बार में जमकर मस्ती चल रही थी। वहां म्यूजिक के साथ कई नौजवान हुक्का पीने में व्यस्त थे। हुक्का बार का मालिक सुमित गुप्ता वहीं पर मौजूद था। 
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने आरोपी निहाल विहार निवासी को दबोच लिया। उसके खिलाफ पश्चिम विहार वेस्ट थाने में सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने हुक्का बार से पांच हुक्के, नौ कॉयल, नौ फ्लेवर पैकेट और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस सुमित के अलावा बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हुक्का बार में मौजूद नौजवानों के खिलाफ भी सरकारी आदेश के उल्लंघन व अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें