फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मत देकर स्वस्थ हो चुके दिल्ली पुलिस के जवान देंगे प्लाज्मा

Wed, 19 Aug 2020 05:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्लाज्मा दान करते दिल्ली पुलिस के जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना के प्रकोप के बीच राजधानी समेत देश के दूसरे हिस्सों में प्लाज्मा थेरेपी से संक्रमित लोगों की जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्लाज्मा की कमी की वजह से न सिर्फ अस्पतालों, बल्कि मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे में मध्य जिला पुलिस ने लोकनायक अस्पताल के साथ मिलकर मंगलवार को प्लाज्मा दान अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त सुवाशीष चौधरी ने की। इस मौके पर लोकनायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार व पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया मौजूद रहे। पहले दिन करीब 118 जवानों ने खुद को पंजीकृत कराया।

जिन जवानों ने खुद को पंजीकृत कराया है, उन सभी को कोरोना संक्रमण हो चुका है और वह अब ठीक हो चुके हैं। अपना प्लाज्मा दान कर वह दूसरे मरीजों की जान बचाएंगे। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि पिछले काफी दिन से देखा जा रहा है कि प्लाज्मा थेरेपी से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन


बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इन लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा की जरूरत भी पड़ रही है। ऐसे में पुलिस के जवान खुद सामने आकर दूसरों की जान बचा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि मध्य जिले की ओर से प्लाज्मा दान अभियान की जो शुरुआत की गई है, वह फिलहाल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें