फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में तिहाड़ जेल के पांच कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 10 Nov 2021 01:17 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें जेल के पांच अधिकारियों की संलिप्पता की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने नौ नवंबर को रोहिणी जेल अधीक्षक सुनील कुमार, सुरिंदर चंद्र बोरा, उपाधीक्षक महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी दत्त और सहायक अधीक्षक प्रकाशचंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा ने जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के रोहिणी जेल से दो सौ करोड़ की ठगी करने के मामले में तिहाड़ जेल के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अधिकारियों में रोहिणी जेल के दो जेल अधीक्षक, दो जेल उपाधीक्षक और एक सहायक अधीक्षक शामिल हैं। इन्हें तीन दिन के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन


सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की थी। आरोपी ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जेल में बंद उसके पति शिविंदर सिंह को जमानत दिलाने की बात कही थी। शाखा के अधिकारियों के अनुसार अदिति सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर शाखा ने जांच शुरू की। पुलिस ने रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया था। 

बाद में पुलिस ने उसकी पाटर्नर लीना समेत चार अन्य आरोपियों मैथ्यूज, कमलेश कोठारी, अरुण मुथु और बी मोहन राज को गिरफ्तार कर लिया। जालसाजी के मामले में गिरफ्तार सुकेश रोहिणी जेल से ही मोबाइल फोन के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी जेल में तैनात अधिकारियों की मिलीभगत से ठगी को अंजाम दे रहा था। जेल प्रशासन ने अपने स्तर पर जेल अधिकारियों की मिलीभगत की जांच की। जिसमें पांच अधिकारियों की मिलीभगत की बात सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

 
उधर आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें जेल के पांच अधिकारियों की संलिप्पता की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने नौ नवंबर को रोहिणी जेल अधीक्षक सुनील कुमार, सुरिंदर चंद्र बोरा, उपाधीक्षक महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी दत्त और सहायक अधीक्षक प्रकाशचंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे ठगी के मामले में इनकी भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें