फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने जवानों को लिखा पत्र, कहा- आपके संयम और धैर्य के लिए धन्यवाद

Thu, 28 Jan 2021 08:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की जांच पुलिस कर रही है। दो दिन बाद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस के जवानों को उनके संयम और धैर्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिन हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इसलिए हमें सचेत रहने की और आवश्यकता है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि हम सब को अपना धैर्य और अनुशासन बनाए रखना है। मैं आपके संयम और धैर्य के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत और कार्य कुशलता से ही किसान आंदोलन की चुनौती का हम डट कर मुकाबला कर पाए हैं। किसान आंदोलन के हिंसक होने के बावजूद आपने धैर्य दिखाया। हमारे 394 साथी हिंसा में घायल हुए हैं और कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनमें से कुछ से मिला। उन्हें उचित इलाज दिया जा रहा है। 

बता दें कि देशभर में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली के लाल किले तक पहुंच ही गए। इस बीच आंदोलन हिंसक हो गया। पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। जिसमें से लगभग 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिख रहा था। 
विज्ञापन


किसानों ने दिल्ली को चक्का जाम कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की लेन पर बस और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। गुस्साए किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस के साथ झड़प, जबरन बैरिकेड तोड़ दी थी। किसान लाल किला पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें