कोरोना काल में दिल्ली पुलिस लोगों की बड़ी मददगार साबित हो रही है। अव्यवस्था के इस दौर में लोगों को दिल्ली पुलिस मसीहा बनकर मदद कर रही है। मुसीबत के समय प्रख्यात सितारवादक पंडित देबू चौधरी की मदद के लिए भी दिल्ली पुलिस आगे आई।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पंडित देबू चौधरी को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी क्योंकि उसका स्तर गिर रहा था। तब सीआर पार्क पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया और चिकित्सा जरूरत के अन्य सामान के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर भी पहुंचाया गया।