फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: पुलिस से बचने के लिए साधु के भेष में रहता था शराब तस्कर, ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी

Fri, 19 Nov 2021 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत उर्फ सोलंकी के रूप में हुई है। वह मूलत: सोनीपत हरियाणा के चिचदाना गांव निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए साधु के भेष में रह रहा था। पुलिस ने रावता मोड़ इलाके से उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत उर्फ सोलंकी के रूप में हुई है। वह मूलत: सोनीपत हरियाणा के चिचदाना गांव निवासी है। 17 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि शराब तस्करी में भगोड़ा करार आरोपी रावता इलाके में रहता है। पुलिस ने इस सूचना पर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके खिलाफ शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हुए थे। वह इस मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसलिए अदालत ने इस साल सितंबर माह में उसे भगोड़ा करार दिया था। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी सातवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आ गया था। यहां वह बस में कंडक्टर की नौकरी करने लगे। इस दौरान उसे शराब की लत लग गई। उसकी आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी उसे छोडकर चली गई। उसके बाद वह साधु के भेष में पुलिस से छिपने के लिए ठिकाने बदलकर रहने लगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें