फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर गिरफ्तारी से बचता रहा सेवादार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 07:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कालकाजी मंदिर के सेवादार सराय जुलैना निवासी अमित पंवार(40) के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में दस अक्तूबर को छेड़छाड़ व पोक्सो क मामला दर्ज हुआ था। आरोपी सेवादार क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने कालकाजी मंदिर के सेवादार को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी अमित पंवार गिरफ्तारी से बचने के लिए क्राइम पेट्रोल सीरियल देखने लगा था। उसने सीरियल देखकर मोबाइल अपने पास रखना बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


वह फोन पर बात करने की बजाय किसी से खुद मिलने जाता था। पुलिस आरोपी को जब गिरफ्तार करने गई तो सेवादार पलंग के अंदर छिप गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

गौरतलब है कि कालकाजी मंदिर के सेवादार सराय जुलैना निवासी अमित पंवार(40) के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में दस अक्तूबर को छेड़छाड़ व पोक्सो क मामला दर्ज हुआ था। किशोरी ने अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह कालकाजी मंदिर जाती थी। यहां पूजा के दौरान सेवादार अमित से मिली। इसके बाद दोनों ने नंबरों का आदान-प्रदान किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी अक्सर उसे घूरता था, लेकिन लड़की ने कई बार उसकी इन हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार इससे आरोपी का मनोबल और बढ़ता गया और उसने किशोरी को अश्लील वॉट्सऐप मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

आरोपी ने किशोरी का आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया था। मामला दर्जकर अमर कॉलोनी थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी करीब सवा महीने से फरार था। अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप रावत की टीम ने आरोपी अमित को आश्रम, सनलाइट कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए क्राइम पेट्रोल देखने लगा था। क्राइम पेट्रोल से उसे पता लगा कि मोबाइल से पुलिस जल्द पकड़ लेती है। इस कारण आरोपी ने मोबाइल रखना बंद कर दिया था। आरोपी किसी से बात करता था तो मोबाइल का इस्तेमाल न कर व्यक्तिगत रूप से मिलने जाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें