फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब सेंधमार: जगुआर-टियारा से चंदा मांग करता था रेकी, चुनाव लड़ने का था प्लान

Sun, 10 Jan 2021 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार निवासी मो. इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन(30) को गिरफ्तार किया है जो सेंधमारी की बहुत सारी वारदात कर व पैसे एकत्रित कर बिहार में जिला परिषद के चुनाव लड़ना चाहता था। आरोपी अपने साथियों के साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व बैंगलुरू की पॉश कॉलोनियों में वारदात करता था। 
विज्ञापन


ये धार्मिक व्यक्ति का चोला पहनकर चंदा मांगने के बहाने से पॉश कॉलोनियों में जाकर रैकी करता था। इसके कब्जे जगुआर व निशान टियाना जैसी महंगी कारें बरामद की गई हैं। 

अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, एसआई मिंटू सिंह व एएसआई संजय त्यागी की टीम ने मो. इरफान को नारायणा फ्लाइओवर के पास से सात जनवरी को गिरफ्तार किया है। ये अपने साथियों के साथ दिल्ली, पंजाब, बिहार व हरियाणा आदि राज्यों की पॉश कॉलोनियों में वारदात करता था। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय ये वारदात करने दिल्ली आया था और निशान टियाना कार में घूम रहा था। आरोपी ने बताया कि वह ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए पॉश कॉलोनियों में वारदात करता था। चोरी के पैसे से ये महंगी कारें खरीदता था। बरामद कारें उसने हाल ही में खरीदी थीं।
 
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने महिला समेत तीन साथियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने मो. इरफान की गिरफ्तारी की सूचना पंजाब की लुधियाना पुलिस के साथ साझा की। इसके बाद पंजाब पुलिस ने महिला समेत इसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फ्रांस में बनी पिस्टल व काफी मात्रा में ज्वेलरी बरामद की है। 

सिर्फ कैश व ज्वेलरी करते थे चोरी
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सिर्फ कैश व ज्वेलरी चोरी करते थे। ये धार्मिक व्यक्ति बनकर चंदा मांगने पॉश कॉलोनियों में जाते थे। जिस कोठी या घर से डोर बैल बजाने पर कोई जवाब नहीं मिलता था तो ये उसे टारगेट करते थे। ये रात के समय या फिर सुबह जल्दी वारदात करते थे। 

आरोपी स्वास्थ्य शिविर लगाता था
आरोपी मार्च 2021 में सीतामढ़ी बिहार में होने वाले जिला परिषद के चुनाव लड़ना चाहता था। इसने अपने गांव में एक पैसे वाले व्यक्ति की इमेज बना रखी थी। आरोपी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाता था। जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करता था।

26 लाख की वारदात की थी 
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अपने साथी तोकिर अहमद व मो. शाहबुद्दीन उर्फ आरजू के साथ मिलकर अगस्त-सितंबर 2020 में पंजाब के जालंधर में 26 लाख कैश, डायमंड व सोने की ज्वेलरी चोरी की थी। इसने यूपी, पंजाब, बैंगलोर व दिल्ली में सेंधमारी की लगातार काफी वारदातें की थीं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से दिल्ली की चार व लुधियाना, पंजाब की एक वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें