फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना गैंगवार में गिरफ्तारी: दिल्ली पुलिस ने टिल्लू गैंग के शूटर को दबोचा, गोली मारकर दुकानदार की थी हत्या

Fri, 27 Mar 2026 08:41 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के हरेवली गांव में गैंगवार में दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने टिल्लू गैंग के शूटर आकाश उर्फ बिट्टू को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया। आरोपी ने वारदात कबूल की है। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
बवाना गैंगवार में गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बवाना के हरेवली गांव में गैंगवार के दौरान एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने वाले टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक शूटर को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दरियापुर निवासी आकाश उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया, जहां वह पहचान छिपाकर रह रहा था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 19 मार्च की शाम बवाना थाना पुलिस को हरेवली गांव में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने परचून की दुकान चलाने वाले रवि भारद्वाज पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में रवि के साथ उसके पिता अनिल भारद्वाज, उसका 8 वर्षीय भांजा और पड़ोस में रहने वाला राजकुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी रहा।

बवाना पुलिस ने जांच के बाद हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि रवि हाल ही में जेल से बाहर आया था और पिछले 15 दिनों से दुकान चला रहा था। वह गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। गैंगवार की आशंका को देखते हुए पुलिस ने टिल्लू गैंग पर वारदात का शक जताया।
विज्ञापन


नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक गौरव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 650 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसके बाद आकाश की पहचान हुई। तकनीकी जांच से उसके बिहार भागने की जानकारी मिली। करीब दो हजार किलोमीटर का सफर तय कर पुलिस ने उसे बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय आकाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य और शूटर है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी दादी के साथ रहता है, जो एमसीडी में सफाईकर्मी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि एक जन्मदिन की पार्टी में सह-आरोपियों से मुलाकात के बाद वह गैंग में शामिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें