फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बावल सीट की टिकट बेचने पर दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी के लिए उपयोगी
विज्ञापन

कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें-
बावल सीट की टिकट बेचने के मामले में दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव के लिए टिकट के बदले करोड़ों मांगने के मामले में कांग्रेस से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। गौरव कुमार की शिकायत पर नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट की टिकट बेचने का मामले से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है।
दिल्ली पुलिस के नार्थ एवेन्यू थाने में दी गई शिकायत में कहा कि महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी सुचित्रा देवी ने कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार पर आरोप लगाया था कि बावल सीट के टिकट के नाम पर करोड़ों रुपये की रकम ऐंठी गई। उनके पति गौरव कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी के कई नामी नेताओं और उनके निजी सचिवों ने रेवाड़ी की बावल विधानसभा सीट से टिकट देने के नाम पर करोड़ों रुपये लिए, लेकिन अंत में टिकट नहीं दिया। इस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज और व्हाट्सएप चैट भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए। इन दस्तावेजों में पैसे की ट्रांजेक्शन, बातचीत और टिकट देने के वादों का विवरण मौजूद है। इस शिकायत के आधार पर 26 मार्च को दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह एफआईआर नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज हुई है। दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसके खुलासे की उम्मीद है। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। एक तरफ जहां सुचित्रा देवी और उनके पति ने कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि जब सुचित्रा ने यह मुद्दा मीडिया में उठाया था तो हरियाणा कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें