दिल्ली के तिलक नगर में 87 साल की बुजुर्ग महिला का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि घर में घुसकर एक युवक ने चोरी की और जब बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सारी बाते बताने के बावजूद उन्होंने चोरी में मामला दर्ज किया। पीड़ित के परिचित जब सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की तब पुलिस हरकत में आई और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म की धारा जोड़कर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
पीड़िता अपनी बेटी के साथ तिलक नगर में रहती हैं। बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब रहती है और वह बिस्तर पर ही रहती है। रविवार दोपहर में उसकी बेटी घर से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। वहां से वापस होने के बाद वह जैसे ही कमरे में गई वह सन्न रह गई।
चोरी का विरोध करने पर की मारपीट और हैवानियत
कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और उसकी मां के मुंह से खून निकल रहा था। जांच करने पर पता चला कि कमरे में रखा मोबाइल फोन गायब है। उसकी मां ने बताया कि एक अनजान युवक आया था। जो घर में चोरी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया।