फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सिंगापुर जा रहे यात्री के बैग से मिली पिस्टल और मैगजीन, एयरपोर्ट पुलिस के हवाले किया

Thu, 07 Sep 2023 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यात्री पिस्टल को लेकर कोई वैध कागजात पेश नहीं कर पाया। सीआईएसएफ की टीम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सिंगापुर जा रहे एक यात्री के बैग से पिस्टल और दो खाली मैगजीन मिली हैं। यात्री पिस्टल को लेकर कोई वैध कागजात पेश नहीं कर पाया। सीआईएसएफ की टीम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यात्री से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान परमानंद दास के रूप में हुई है। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि यात्री अपने परिवार के साथ बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा के टर्मिनल तीन पर पहुंचा। उसे इंडिगो के विमान से सिंगापुर जाना था। प्रस्थान वाले गेट संख्या पांच से प्रवेश करने के बाद आरोपी यात्री के बैग को एक्सरे मशीन से गुजारा गया। सीआईएसएफ कर्मियों को बैग में आपत्तिजनक चीज दिखाई दी।

उसके बाद जवानों ने यात्री के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से पिस्टल व मैगजीन मिली। आरोपी यात्री से इस बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्री को पुलिस को सौंप को दी। पुलिस यात्री से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें