फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : दरियागंज की सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़, फिजिकल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार

Tue, 20 Apr 2021 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद दरियागंज की एक सब्जी मंडी में आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। 
विज्ञापन
सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों से दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के मकसद से दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद दरियागंज की एक सब्जी मंडी में आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। 

आपको बता दें कि सोमवार रात 10:00 बजे से लागू बंदिशें अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेंगी। इस बीच आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है। वहीं, शादियों के लिए ई-पास जारी होंगे। इसका फैसला सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें