सिटीजन परसेप्शन सर्वे में नागरिकों ने एमसीडी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहद खराब बताया है। कई नागरिकों ने इसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और हिंदूराव अस्पताल की सेवाओं को सबसे लचर बताया है।
सर्वे में जनता की ऐसी रही प्रतिक्रिया (ट्विटर पर दर्ज की गई राय)
गर्मी निकल गई, अब सर्दी आ गई लेकिन हिंदू राव अस्पताल का एएचयू सिस्टम ठीक नहीं हुआ। नवजात शिशु बुखार से बार बार नासिर में जा रहे हैं, मुझे अपने बेटे के लिए अस्पताल में खुद पंखा लेकर जाना पड़ा।
- विशाल नकवाल
एमसीडी के अस्पतालों को जाकर देखने पर इनकी असली हकीकत समझ में आएगी, इनकी हालत बेहद खराब है, एमसीडी के अस्पतालों में जाने वाले अधिकतम गरीब तबके के लोग होते हैं, वह ट्विटर पर नहीं मिलेंगे।
- कुंवर सिंह
दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक हैं वहीं पर एमसीडी की डिस्पंसरी की क्या आवश्यकता है, एक जैसी सुविधाओं के लिए दो जगह अलग अलग पैसा खर्च करने की क्या जरूरत