फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग की खाली सीटों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 26 Feb 2022 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीन मार्च सुबह 11 बजे तक किया जा सकता है आवेदन। आवेदन के बाद कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ सात मार्च को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत ईडब्लयूएस (आर्थिक पिछड़ा वर्ग) व डीजी (वंचित वर्ग) ईडब्लयूएस(आर्थिक पिछड़ा वर्ग), डीजी(वंचित वर्ग) व दिव्यांग श्रेणी की नर्सरी, केजी व पहली कक्षा की सीटें अब भी खाली हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन खाली सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत की है। इन सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत शुक्रवार (25 फरवरी) शाम पांच बजे से हो गई। ऑनलाइन आवेदन शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर तीन मार्च सुबह 11 बजे तक किया जा सकता है।  

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने केबाद सभी श्रेणी के बच्चों के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रा सात मार्च को निकाला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए एक फॉर्म से एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। जिन बच्चों ने पहले आवेदन किया है लेकिन वह लॉटरी में असफल रहे हैं, उन्हें इन खाली सीटों के लिए फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पहले के आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। 

राजधानी केनिजी स्कूलों शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ईडब्लयूएस(आर्थिक पिछड़ा वर्ग), डीजी(वंचित वर्ग) व दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बीते साल अप्रैल में हुई थी। उसके बाद कई लॉटरी हुई लेकिन उसकेबाद भी सीटें खाली रह गई। लिहाजा अब इन्हें भरने केलिए आवेदन प्रक्रिया शुरु की गई है। यदि किसी अभिभावक को कोई शिकायत है तो वह अपनी ग्रीवांस केलिए फोन नंबर 8800355192, 9818154069 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें