फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एयर टिकट के नाम पर डीयू के प्रोफेसर से डेढ़ लाख रुपये ठगे, ट्रेवल एजेंट ने फर्जी टिकट थमाया

Thu, 14 Apr 2022 06:18 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रोफेसर रमेश चंद्रा डीयू में रसायन शास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं। वह डीएसटी-सर्व कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कनाडा जाना चाहते थे। इसके लिए उनकी छात्रा ने ऑनलाइन सर्च कर एक डीलर से बात की और उससे टिकट कराया। डीलर ने फोन पर टिकट दिखाया तो उन्होंने रुपये भेज दिए। टिकट बाद में फर्जी निकला।
विज्ञापन
एयर टिकट बुक कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर टिकट बुक कराने के नाम पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर रमेश चंद्रा से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने एक ट्रेवल एजेंट से बातचीत कर कनाडा के लिए टिकट बुक कराया था। आश्वासन दिलाने के लिए ट्रेवल एजेंट ने उनको बुक किया गया टिकट भी दिखाया। इसके बाद प्रोफेसर ने तकरीबन डेढ़ लाख रुपये ट्रेवल एजेंट के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता लगा कि टिकट फर्जी है। प्रोफेसर ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन


उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने 11 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रोफेसर रमेश चंद्रा डीयू में रसायन शास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं। वह डीएसटी-सर्व कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कनाडा जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी छात्रा डॉ. अरुषि को एयर टिकट बुक कराने को कहा।

छात्रा ने दिल्ली से कनाडा की टिकट के लिए सुलेखा एप पर सर्च किया। इसके बाद छात्रा के पास कई फोन आने शुरू हो गए। काफी लोगों से बात करने के बाद बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित गुरुजी ट्रैवल्स के एजेंट प्रवीण तिवारी से डील पक्की हो गई। प्रवीण तिवारी ने छात्रा के मोबाइल नंबर पर एयर टिकट की डिटेल भेज दी। टिकट केएलएम एयरलाइंस की थी।
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रंगदारी नहीं देने पर शराब तस्कर के घर में फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो गोलियां तस्कर के घर में, जबकि एक गोली लोगों को डराने के लिए गली में चलाई थी। आरोपी काला जठेड़ी-ऋषि सुरखपुरिया गिरोह के बदमाश हैं। आरोपियों ने मकोका में जेल में बंद ऋषि सुरखपुरिया के कहने पर तस्कर से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी।

अपराध शाखा डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार, एएसआई रंधावा को सूचना मिली थी कि महावीर एन्क्लेव, डाबड़ी में हुई लूटपाट व फायरिंग मामले में वांछित काला जठेड़ी-ऋषि सुरखपुरिया गिरोह के बदमाश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें